अजय सिंह को राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष बने, सीके खेतान राजस्व मंडल अध्यक्ष का प्रभार

टीआरपी न्यूज/रायपुर। वरिष्ठ आईएएस आरपी मंडल के नए मुख्य सचिव बनने के साथ 9 वरिष्ठ

आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा व्यापक फेरबदल कर दिया गया है।

 

राजस्व मंडल के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाल रहे अजय सिंह को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष

बनाया गया है,वहीं सीके खेतान राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी संभाल रहे सुब्रत साहू को गृह एवं जेल जैसे महत्वपूर्ण विभागों

के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है।

 

डा आलोक शुक्ल को महानिदेश छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रोद्वोगिकी परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू को प्रमुख सचिव गृह एवं जेल के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

मनोज कुमार पिंगुआ को प्रमुख्य सचिव वन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं मनिंदर कौर द्विवेदी को

कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। डा कमलप्रीत सिंह को परिवहन विभाग एंव परिवहन आयुकत का

अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

भूवनेश यादव को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाए के साथ प्रबंध संचालक छग मे​डिकल सर्विसेस कार्पोशन का

अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।