बघेल-सिंहदेव मामले में राहुल गांधी के बाद हुई प्रियंका गांधी की इंट्री... क्या अब सुलझेगा मामला

रायपुर। दिल्ली नें राहुल गांधी, सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। करीब 3 घंटे तक चली बैठक के खत्म होने के बाद सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा हुई। मगर ढाई-ढाई साल को लेकर किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ के संभागों के विकास को लेकर चर्चा हुई। ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी मीडिया को यही बयान दिया की 3 घंटे तक प्रदेश के विकास को लेकर विमर्श किया गया।

See also  अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी जी-20 समूह की बैठक, सीएम बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।