ब्रेकिंग- विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे के साथ बदमाशों की मापीट, हाथ-पैर और सिर पर आई गंभीर चोटें... आठ आरोपियों में से 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के के पुत्र अमन मंडावी के साथ बदमाशों ने मारपीट की है। मिली जानकारी के अनुसार मामूली विवाद पर बदमाशों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। अमन मंडावी के हाथ-पौर और सिर में गंभीर चोट आई हैं।

इस मामले में पहले सिविल लाइन थाने में जीरो में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद खम्हारडीह थाना में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 4 बजे के आस-पास लड़की से जुड़े मामले में दोनों पक्षों में बहस हुई। देखते ही देखते बहस विवाद में बदल गया, जिसके बाद इंडियन चिल्ली रेस्टोरेंट के बाहर ही करीबन 8 बदमाशों ने विधायक पुत्र अमन मंडावी जमकर पिटाई कर दी।

अमन मांडवी के सिर और चेहरे पर चोट आई है। पहले इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई इसके बाद इस मामले को खम्हारडीह थाने को भेजा गया। खम्हारडीह थाने से मिली जानकारी के अनुसार 2 पक्षों के बीच मारपीट का मामला आया है।

See also  छत्तीसगढ़ के 4 IFS अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन, हाईकोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा

करीब दर्जनभर से अधिक बदमाशों ने प्रार्थी अमन मंडावी के साथ मारपीट की है। शिकायत मिलते ही 8 आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 147 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें से दो गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।