एल्डरमैनों
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार ने की नए एल्डरमैनों की नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आबकारी विभाग में प्रशासनिक सर्जरी की है. शासन ने चार जिलों के आबकारी अफसरों का तबादला किया है। जबकि एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

जारी आदेश के मुताबिक, कोंडागांव के जिला आबकारी अधिकारी आशीष कोसम को बलौदाबाजार का नया आबकारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन में पदस्थ सोनल नेताम को मुंगेली का नया जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा बिलासपुर संभाग के उपायुक्त आबकारी गरीबपाल सिंह दर्दी को कांकेर का नया जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजनांदगांव के सहायक आबकारी आयुक्त लक्ष्मीकांत गायकवाड को बस्तर का जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।

वहीं इन सबके अलावा सुकमा के जिला आबकारी अधिकारी विष्णु कुमार साहू को दंतेवाड़ा के आबकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

 देखें आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।