earth quak

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ( earthquake in himachal pradesh ) में रविवार को भूकंप के झटके ( Tremors of earthquake ) महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ( National Center for Seismology ) के अनुसार बिलासपुर के पास 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल ( Richter scale ) पर 3.2 मापी गई। जबकि भूकंप का केंद्र बिलासपुर से तीस किमी साउथ में बताया गया है।

भूकंप के झटके लगते ही लोग बुरी तरह से घबरा गए और अपने घरों एंव प्रतिष्ठानों से निकलकर बाहर की ओर भागे। लोगों में घबराहट का आलम यह था कि भूकंप के घंटों बाद भी लोग अपने घरों में वापस जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। राहत की बात यह है कि अभी तक भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

कल रात भी भूकम्प के तेज झटकों से कांपी थी धरती

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में और रात 10.31 बजे वहां भूकमंप आया था।

See also  कबीर नगर के ये इलाके सील, इमरजेंसी के अलावा सब कुछ रहेगा बंद

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने अपनी सबसे शुरुआती अपडेट में कहा था कि भूकम्प का केंद्र जम्मू कश्मीर में था। इसके बाद इसे बदलकर अमृतसर कर दिया गया। अब विभाग क कहना है कि भूकम्प का केंद्र अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, चीन और उजबेकिस्तान से घिरे देश ताजिकिस्तान में था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।