रायपुर। शराब तस्करी मामले में दो आरक्षक दीपक आडिल और बलराम ठाकुर को एसएसपी आरिफ शेख ने निलंबित कर दिया है। उनमें से एक पुलिस लाइन और दूसरा कबीर नगर थाने में पदस्थ था। दोनों को बाइक से शराब लाते हुए राजिम पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था।


जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को लाॅकडाउन के चलते राजिम के श्यामाचरण चौक पर चेकिंग पाईंट लगाया गया था। इस दौरान काले रंग की होंडा सवार दो लोग राजिम से रायपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका और उनकी तलाशी ली। दोनों ने पूछताछ में अपने आप को रायपुर में पदस्थ कांस्टेबल बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर दोनों के पास से 11 लीटर महुआ की कच्ची शराब जब्त की गई। दोनों महुआ शराब की तस्करी कर रायपुर ले जा रहे थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  No. 1 Cm Survey : फिर अव्वल आए सीएम भूपेश बघेल, बीजेपी ने कसा तंज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।