BREAKING VIDEO : कृषि विभाग के अधिकारियों का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, कवर्धा जिले का मामला, जल्द ही होगी कार्रवाई
BREAKING VIDEO : कृषि विभाग के अधिकारियों का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, कवर्धा जिले का मामला, जल्द ही होगी कार्रवाई

रायपुर। कवर्धा जिले के कृषि विभाग के 02 क्षेत्रीय अधिकारियों का रिश्वत लेते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिश्वत लेते हुए जो 2 अधिकारी नजर आ रहे हैं उनके नाम राजू टंडन और होमेश सिंह ठाकुर हैं। वीडियो में 5-5 हजार रुपयों का जिक्र भी हो रहा है।
उपसंचालक, कवर्धा एमडी डड़सेना ने वीडियो देखकर दोनों की पहचान की और कहा कि जांच के बाद इस मामले में कारवाई की जाएगी। वहीं विभाग के संचालक यशवंत कुमार ने कहा कि फ़िलहाल उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। वीडियो सामने आने पर तथ्यों की जांच कराइ जाएगी और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


देखिये VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।