लंदन। Boris Johnson India tour canceled ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द हो गया है। बता दें कि बोरिस जॉनसन इस बार के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और भारत आने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीएम ने आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी से बात की और कहा कि वह इस महीने के अंत में भारत का दौरा करने में असमर्थ होंगे।

बता दें कि कोरोना वायरस के खतरनाक स्ट्रेन की वजह से ब्रिटेन में लॉकडाउन लगाया गया है। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान पीएम जॉनसन ने कहा है कि उनके लिए यूके में रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह वायरस को रोकने के लिए ध्यान केंद्रित कर सकें।

फोन पर बातचीत में दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। बोरिस जॉनसन ने पीएम मोदी से कहा कि वह 2021 की पहली छमाही में भारत का दौरा करने में सक्षम होने की उम्मीद करते हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 नवंबर को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान जॉनसन को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया था। भारत में किसी भी ब्रिटिश प्रधानमंत्री को गणतंत्र दिवस के मौके पर लंबे समय बाद बुलाया गया था। आखिरी बार साल 1993 में ब्रिटेन के पीएम जॉन मेजर गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बने थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।