Budget 2021 Live Updates
Image Source- Google

नई दिल्ली। मोदी सरकार Budget 2021 आज यानी 1 फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना लगतार तीसरा बजट पेश करेंगी। संसद में करीब 11 बजे यह बजट पेश होगा।

इससे पहले संसद में हुई कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। वित्त मंत्री मेड इन इंडिया टैब से बजट स्पीच पढ़ेंगी, क्योंकि पहली बार बजट को पेपरलेस रखा गया है। उधर, कांग्रेस के कुछ सांसद नए कृषि कानूनों के विरोध में काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना की वजह से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को निर्मला सीतारमण आज आर्थिक टीका देंगी।

बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी मिलेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे और रक्षा पर अधिक खर्च के माध्यम से आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान दिये जाने की भी उम्मीद की जा रही है। यह एक अंतरिम बजट समेत मोदी सरकार का नौवां बजट होने वाला है। यह बजट ऐसे समय पेश हो रहा है, जब देश कोविड-19 संकट से बाहर निकल रहा है।

See also  CG Breaking: सरकार का सरगुजा में एक्शन, 112 एकड़ सरकारी जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई, 2 आरआई और 3 पटवारी को कारण बताओ नोटिस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।