विधानसभा
विधानसभा

रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी। अभिभाषण पर चर्चा 25-26 फरवरी को होगी। 26 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 24 बैठकें होंगी। बजट सत्र के दौरान विपक्ष धान खरीदी, किसानों की आत्महत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा। अब तक 2350 सवाल लगे हैं।

बता दें कि पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव आएगा। इसके बाद पहले दिन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इससे पहले सुबह कार्यमंत्रणा समिति की बैठक रखी गई है, जिसमें सत्र के कार्यों के संबंध में चर्चा होगी।

विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि विधायकों और मंत्रियों के लिए पूर्व के सत्रों के जैसी ही गाइडलाइन रखी गई है। मंत्री के साथ केवल एक सहायक को ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि विधायक अकेले ही विधानसभा में आ पाएंगे। इसी तरह अध्यक्षीय और दर्शक दीर्घा में प्रवेश पूर्व की तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।