टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में डंपर और दो वैन की भिड़ंत में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना मंगलवार रात धुपगुड़ी के पास हुई। घायलों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों में से ज्यादातर वैन में सवार थे। ये लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, डंपर में बोल्डर लदे थे। यह मयनागुड़ी जा रहा था। दूसरी तरफ से दो वैन आ रही थीं। डंपर एक के बाद एक दोनों वैन से टकराया और बेकाबू हो गया। उसमें से बोल्डर कुछ और वाहनों पर गिर गए। इसके बाद डंपर पलट गया। डंपर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  क्यों इस कोरोना के साथ सेल्फी लेने जुट रही लोगों की भीड़... खबर जरा हटके

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद देने का ऐलान भी किया।

24 घंटे पहले गुजरात में ऐसा ही हादसा हुआ था

गुजरात में सूरत से 60 किलोमीटर दूर कोसांबा इलाके में एक दिन पहले ही डंपर ने 20 लोगों को कुचल दिया था। इनमें से 15 की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर थे और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले थे। हादसा किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास हुआ। मजदूर फुटपाथ पर सो रहे थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।