…बोनट में आग लगी तो हवा में उड़ने लगे जले हुए नोट, पौने 2 करोड़ के साथ 3 गिरफ्तार
…बोनट में आग लगी तो हवा में उड़ने लगे जले हुए नोट, पौने 2 करोड़ के साथ 3 गिरफ्तार

टीआरपी न्यूज। Seoni Police एनएच-44 पर चल रहे राहगीर उस समय भौचक्के रहे गए जब उन्होंने एक इनोवा से जले हुए नोट को उड़ते देखा। मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है जहां काले धन की सप्लाई का पर्दाफाश करते हुए सिवनी पुलिस ने पौने 2 करोड़ रुपए के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, सिवनी जिले की कुरई पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि एनएच-44 पर एक इनोवा से जले हुए नोट उड़ रहे हैं। इसके बाद कुरई थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने टीम के साथ इनोवा कार का पीछा किया और घेराबंदी कर कार को पकड़ा।

इनोवा की तलाशी में बोनट में रखी नोटों की गड्डियां देख पुलिस के होश उड़ गए। इनोवा गाड़ी से 1 करोड़ 74 लाख की राशि समेत 3 संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनमें से 1 लाख 87 हजार के आंशिक जले नोट और 500 रुपये के 81 से अधिक नोट जले हुए मिले हैं।

See also  विश्व युद्ध की आहट? ईरान ने बंद किया दुनिया की लाइफलाइन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, भड़के ट्रंप बोले- अब गिरायेंगे बम

पकड़े गए हरिओम यादव ने बताया कि वह मुंबई में ड्राइविंग का काम करता है। उसका भाई हरिनाथ यादव बनारस में दशरथ सोनी ज्वेलर्स की दुकान में काम करता है। वो अक्सर बनारस से अपनी गाड़ी में नगद राशि ले जाता है और मुंबई या दिल्ली से सोना-चांदी लेकर बनारस आता है। इस काम में अच्छी खासी बचत होती है।

आरोपी ह​रिनाथ ने बताया कि वह 29 जनवरी को गाड़ी खराब होने के कारण दोस्त सुनील की इनोवा कार से मुंबई से रवाना हुआ था रास्ते में उसका भाई हरिनाथ यादव अपने किसी एक आदमी के साथ मोटर साइकल में आया और इनोवा कार नोटों का पैकेट रख कर चला गया। लेकिन रास्ते में सुकतरा के पास इनोवा कार का इंजन गर्म हो गया और वायर शार्ट होने के कारण कार में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इसकी वजह से बोनट में रखे नोटों में आग लग गई। आग लगने की वजह से नोट जलकर हवा में उड़ने लगे। इस नजारे को राहगीरों ने देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी संदिग्धों को पकड़ा।

See also  दंतेवाड़ा सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत आधी रात की घटना,सुबह तक पड़ी रही लाश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।