तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, जांजगीर से लोगों को लेकर जा रही थी मैहर

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ से यात्रियों को लेकर मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थलों को जा रही बस बुधवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। एक महिला यात्री का हाथ कट गया, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मध्य प्रदेश के अनूपपुर में हुआ है। मरीजों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांजगीर-चांपा से तीर्थ यात्रियों को लेकर बस अमरकंटक और मैहर देवी दर्शन के लिए निकली थी। अमरकंटक में नर्मदा दर्शन के बाद बस मैहर के लिए रवाना हुई। इसी दौरान बैहार घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

बताया जा रहा है कि सड़क खराब होने से 3 माह में 6-7 हादसे हो चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।