टीआरपी डेस्क। टीवी चैनलों में दिखाए जाने वाले चमत्कारी व अलौकिक विज्ञापनों को अवैध घोषित करने को लेकर व्यापारिक संगठन कैट आगे आया है। जल्द ही कैट इस संबंध में केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात करेगा।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने कहा कि इन विज्ञापनों से आम उपभोक्ता भ्रमित होती है और उनका नुकसान होता है। गौरतलब है कि मुंबई हाईकोर्ट ने उन वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगा दी है जिनके पास चमत्कारी या अलौकिक शक्तियों से युक्त कहकर टीवी चैनलों में विज्ञापनों के माध्यम से बेची जा रही हैं। कोर्ट ने इसे अवैध कहा है। इसके साथ ही टीवी चैनल जो चमत्कारी व अंधविश्वास के विज्ञापन चलाते है, वह भी काला जादू अधिनियम के अंतर्गत आते है।

कैट का कहना है कि इस संबंध में केंद्र सरकार को जल्द ही एक नियम बनाना चाहिए। इसके लिए जल्द ही वह केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से शीघ्र मिलेगा और इस पर सरकार की एक नीति बनाने की मांग करेगा।

See also  CG liquor scam: शराब घोटाले में फरार आरोपी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, दुर्ग में निवास पर EOW का छापा

सालभर होगा चीनी वस्तुओं का बहिष्कार

कैट का कहना है कि इन दिनों वह चीनी वस्तुओं के बहिष्कार में लगा हुआ है। साल 2021 को भी कैट पूरी तरह से भारतीय व्यापार सम्मान के रूप में मनाएगा और चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करेगा। कैट के साथ देशभर में 40 हजार से अधिक व्यापारिक संगठन जुड़े हुए है। इस साल भी व्यापार में चीन को तगड़ा झटका देना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।