रायपुर। राजधानी में कैंसर के मरीज ने एम्स अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। मामला शुक्रवार रात का है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया, उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव निवासी 23 वर्षीय भोजकुमार साहू ने कल रात दूसरी मंजील से कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक भोजराम कैंसर से पीड़िता था। 9 दिसंबर को 23 वर्षीय कैंसर पीड़ित भोज कुमार साहू को एम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

थाना प्रभारी भरत के अनुसार मृतक के कैंसर का ऑपरेशन हाल ही में हुआ था। मगर इन्फेक्शन ठीक होने का नाम नहीं ले रहा था, इन्फेक्शन की वजह से उसे बेहद दर्द होता है। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

आपको बता दें कि एम्स अस्पताल के परिसर में मरीजों द्वारा अपनी जान देने का यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले कोरोना के मरीज भी अपनी जान दें चुके हैं।

See also  कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को माओवादियों का समर्थन, ज़ारी किया प्रेस नोट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।