कोंडागांव। धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सामूहिक दुष्कर्म ( CG Rape Case ) और आत्महत्या के मामले में सातवें आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बाॅर्डर में बोरगाड़ी में जाते हुए उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को केशकाल ले कर जाया जा रहा है।

आपको बता दें कि 2 महीने पहले शादी में गयी युवती को 7 युवक उठाकर जंगल ले गए थे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म ( CG Rape Case ) किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। युवती ने 2 दिन बाद ही आत्महत्या कर ली थी। मामले का खुलासा कुछ दिनों पहले हुआ, जब युवती की सहेली ने उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी घरवालों को दी। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने से कतरा रही थी।

जब पीड़िता के पिता ने आत्महत्या की धमकी दी तब यह मामला सामने आया। इस मामले में एसआईटी गठित की जा चुकी है और भाजपा इस मुददे को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है। भाजपा के कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने आरोप लगाया है कि यूपी के हाथरस की घटना पर कांग्रेस ने राजनीति की और पूरे देश में सत्याग्रह किया।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा ईडी की रेड का मामला, भूपेश बघेल के घर छापेमारी पर सियासी घमासान

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और सीएम भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मौन बैठे हैं। मंडावी ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को 20 लाख रुपये के मुआवजा के साथ परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।