CGPSC

रायपुर। CGPSC Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने प्रोफेसर (Professor) के 575 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी। संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री और 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार प्रोफ़ेसर के पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2021 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2021 है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में करेक्शन 13 से 17 अक्टूबर 2021 तक किए जा सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता 

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने विभिन्न विषयों के प्रोफेसर के लिए यह भर्तियां निकाली हैं। ऐसे में संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन केवल वही लोग कर पाएंगे जिनके पास महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में पढ़ाने का 10 वर्ष का अनुभव होगा।

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है।

कमीशन के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहली लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा 300 नंबरों की होगी। जो लोग इस परीक्षा में पास होंगे उन्हें साक्षात्कार यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद नंबरों के आधार पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

प्रोफेसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाना होगा। यहां उन्हें इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसमें आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।