प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देशवासियों को संबोधित किया।पीएम  मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को सम्बोधित करते हैं। मन की बात का आज 93वां एपिसोड रहा।  इस कार्यक्रम के लिए आम जनता अपने विचार और सुझाव भी शेयर की।  पीएम मोदी ने इनमें से कुछ को चुनकर अपने कार्यक्रम में शामिल किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अहम घोषणा की है ।  पीएम मोदी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर करने का ऐलान किया है ।  उन्‍होंने कहा कि लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक और महान सपूत दीनदयाल उपाध्‍याय का जन्‍मदिन मनाया जाता है ।

 किसी भी देश के युववा जैसे-जैसे अपनी पहचान और गौरव पर गर्व करते हैं, उन्‍हें मौलिक विचार और दर्शन उतने ही आकर्षित करते हैं ।  उन्‍होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्‍याय के विचारों की सबसे बड़ी खूबी यही रही है कि उन्‍होंने अपने जीवन में विश्‍व के बड़े उथल-पुथल को देखा था ।  

वह विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने थे ।  इस मौके पर उन्‍होंने इंडियन साइन लैंग्‍वेज रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर का भी उल्‍लेख किया, जिसकी स्‍थापना वर्ष 2015 में की गई थी. साथ ही पीएम ने हाल में में नामीबिया से लाए गए चीतों का भी उल्‍लेख किया । 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।