महाराष्ट्र विधानसभा
image source : google

टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में 12 BJP विधायक 1 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह विधायक ओबीसी आरक्षण के समर्थन में हंगामा कर रहे थे। वहीं इस पूरे मामले पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह झूठे आरोप लगाए गए हैं। हम ओबीसी रिजर्वेशन के लिए अपने 12 विधायक कुर्बान करने को तैयार है, कहानियां बनाई जा रही हैं। बीजेपी से किसी ने गाली नहीं दी।

यह भी पढ़े: Corona Third Wave की आशंका के बीच महाराष्ट्र में कई पाबंदियां, जानें किन चीजों पर लगी रोक

वहीं निलंबन पर महाराष्ट्र बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने कहा कि ठाकरे सरकार ‘तालिबान’ की तरह काम कर रही है। मैं इस कार्रवाई की निंदा करता हूं। न तो मैंने और न ही किसी अन्य विधायक ने भास्कर जाधव को गाली दी। बीजेपी के किसी भी सदस्य ने केबिन में गाली-गलौज नहीं की। मैंने उनसे माफी भी मांगी, इसके बावजूद उन्होंने हमें सस्पेंड कर दिया। इन 12 विधायकों में संजय कुटे, आशीष शेलार, योगेश सागर, गिरीज महाजन, हरीश पिंपले, अतुल भातरखलकर, अभिमन्यु पवार, बंटी बांगडीया और नारायण कुचे का नाम शामिल है।

See also  Black Fungus : कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर, छत्तीसगढ़ समेत इन 15 राज्यों में महामारी घोषित

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र में सियासी भूचाल? कांग्रेस ने कही अकेले लड़ने की बात तो CM ने दे दी ‘चप्पल वाली चेतावनी’

बता दें कि इस घटना के बाद शिवसेना और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ सकती है, जिसे लेकर रोज नई नई खबरें सामने आ रही हैं। आज ही शिवसेना के संजय राउत ने कहा था कि बीजेपी के साथ आमिर खान और किरण राव जैसे रिश्ते हैं, भारत-पाक जैसे नहीं। हमारे राजनीतिक रास्ते बेशक अलग हैं, लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के घर पर ED का छापा, नागपुर में सर्चिंग जारी

वहीं पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि बीजेपी और शिवसेना के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे ने भी पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद बीजेपी-शिवसेना के रिश्तों पर पॉजिटिव बयान दिया था। विधानसभा से निलंबन की यह लड़ाई महाराष्ट्र की राजनीति में क्या रंग दिखाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

See also  विधानसभा के सचिवालय में बम की सूचना से हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।