मशरूम
छत्तीसगढ़: मशरूम खाने से 8 बच्चों और एक महिला की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जंगली खुखड़ी (मशरूम) खाने से 8 बच्चों समेत एक महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि जंगली खुखड़ी (मशरूम) खाने से दो परिवारों के 8 बच्चों सहित एक महिला बेहोश हो गई। कुछ बच्चों को उल्टियां होने लगी और चक्कर आने लगे। शाम को जब परिवार के पुरूष घर पहुंचे तो घटना का पता चला। फिलहाल सबकी हालत ठीक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सांप ने डसा तो सनी देओल ने दांत से सिर काटकर खा लिया फन, मरा समझकर दफनाए गए करैत को निकालकर दिखा रहा था स्टंट

एम्बुलेंस से अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक, बच्चे जंगल से मशरूम बीनकर लाए थे। इसके बाद परिवार ने इसे पकाकर खाया था। इसके बाद सभी को उल्टी होने लगी थी।

यह भी पढ़ें: निगम-मंडलों की शेष सूची में 90 प्रतिशत नामों पर बनी सहमति… 4 से 5 विधायकों के नाम भी शामिल, जल्द जारी होगी जम्बो सूची

इस बीच जब बच्चों का पिता नन्ही राम घर लौटा तो उसे खुखड़ी सेवन से बीमार होने की जानकारी मिली। तब 108 संजीवनी की कॉल कर बुलाया और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जल्द ही सबको डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।