रायपुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज ( Ambikapur Medical College Chhattisgarh ) के कोविड आइसोलेशन वार्ड ( Covid 19 Isolation Ward ) में भारी बारिश होने के बाद बाढ़ जलभराव हो गया।

वहीं इस मामले में जिम्मेदारों का कहना है कि ड्रेनेज सिस्टम नियमित रूप से पानी के प्रवाह को संभाल सकता है और बहुत व्यवस्थित रूप से काम कर रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण वार्ड थोड़ी देर के लिए भर गया गया था।

आइसोलेशन वॉर्ड ( Covid 19 Isolation Ward ) के तालाब बनने से सारा काम बाधित हो गया। आपको बता दें कि आइसोलेशन वॉर्ड में ही कोरोना सैंपल लिया जाता है। बरसात के चलते कई सामान खराब हो गए। पीपीई किट पानी में बहने लगीं। वार्ड में पानी भर जाने से अफरातफरी मच गई।

बता दें कि यहां 10 बेड का आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। वॉर्ड में अभी 6 कोरोना संदिग्ध मरीजों को रखा गया है। वहीं कोरोना सैंपल लेने का भी काम यहां पर ही किया जाता है।

See also  केबिनेट की बैठक में लगी मुहर, 16 फरवरी से लगेंगी 9वीं से 12वीं की कक्षाएं...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।