रायपुर। Chhattisgarh Covid 19 Update : छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कुल 1,514 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 578 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 33,017 हो गई है। वहीं आज 10 लोगों की मौत की भी जानकारी मिली है। राज्य में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 163 तक पहुंच गई है।

आज रायपुर में 453, दुर्ग में 226, राजनांदगांव में 149, बिलासपुर व रायगढ़ में 103-103, जांजगीर चाम्पा में 68, कोरिया में 52, बलौदाबाजार में 39, दंतेवाड़ा में 37, बालोद व बीजापुर में 34-34, कोरबा व सरगुजा में 26-26, धमतरी में 25, बेमेतरा व मुंगेली में 20-20, गरियाबंद व बस्तर में 18-18, बलरामपुर व नारायणपुर में 10-10, महासमुन्द में 9, कवर्धा में 7, सूरजपुर व कांकेर में 6-6, जशपुर व कोंडागांव में 5-5, सुकमा में 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही व अन्य से 1-1 कोरोना मरीज मिले।

See also  न्यायालय के आदेश पर ढेबर को अंबिकापुर, टुटेजा को कांकेर, एपी. त्रिपाठी को जगदलपुर जेल किया गया शिफ्ट

कोरोना से आज हुई मृत्यु

  • तिगांव सुकमा के 43 वर्षीय पुरुष को 29 अगस्त को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। 31 अगस्त को इनकी मौत हो गई।
  • खलेपारा रायपुर निवासी 38 वर्षीय पुरुष को 30 अगस्त को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। आज इनकी मौत हो गई।
  • तोरवा जलाराम मंदिर के पास बिलासपुर निवासी 68 वर्षीय महिला को 27 अगस्त को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। आज इनकी मौत हो गई।
  • व्यापार विहार बिलासपुर निवासी 65 वर्षीय महिला को आज एस.ई. सेंट्रल रेल्वे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इनकी मौत हो गई।
  • सांई विलास कुम्हारी (दुर्ग जिला) निवासी 38 वर्षीय युवक को 31 अगस्त को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। आज इनकी मौत हो गई।
  • काशीराम नगर रायपुर निवासी 58 वर्षीय महिला को 31 अगस्त को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इनकी मौत हो गई।
  • संजय नगर टिकरापारा निवासी 65 वर्षीय पुरुष को 30 अगस्त को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था। आज इनकी मौत हो गई।
  • त्रिशुली बलरामपुर के 70 वर्षीय वृद्ध को 22 अगस्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। 31 अगस्त को इनकी मौत हो गई।
  • हथनेरवा वार्ड बम्हनीडीह जांजगीर चांपा निवासी 65 वर्षीय पुरुष को 1 सितंबर को कोविड हॉस्पिटल जांजगीर में भर्ती कराया गया था, जहां इनकी मौत हो गई।
  • कोयला फैक्ट्री गली पत्थलगांव (जशपुर) निवासी 58 वर्षीय पुरुष को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।
See also  कोरोना: छत्तीसगढ़ में जेल में बंद कैदियों की परिजनों से मुलाकात पर 31 तक रोक, केवल अपने वकील से मिल सकेंगे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।