टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शव मिला है।बताया जा रहा है कि मृतक कोरोना पॉजिटिव था और एक सप्ताह पहले उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी।

कोविड सेंटर से हो गया था फरार

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे पेंड्रा के सीकर कला कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था लेकिन बीते बुधवार की शाम को वह कोविड सेंटर से फरार हो गया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

परिजनों द्वारा गौरेला थाना में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रेक पर जब उसका शव मिला और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू की तो पता चला कि शव पेंड्रा नवागांव निवासी धूप सिंह का है, जो कोविड सेंटर से फरार हो गया था।पूलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि धूप सिंह का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित मिला था। सभी को सीकर कला स्थित कोविड सेंटर भेज दिया गया था। एक सप्ताह बाद धूप सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे भी सेंटर में भर्ती कराया गया था,जहां से वह फरार हो गया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।