अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में अम्बिकापुर के एकता अस्पताल केदारपुर को कोविड 19 के मरीजों का निर्धारित शासकीय दर से अधिक दर पर इलाज करने पर संस्था का कोविड 19 मरीजों का पंजीयन 10 दिवस के लिए निरस्त कर दिया गया है। 


 सरगुजा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आज जारी आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्री से मरीज ने शिकायत की थी कि संबंधित संस्था ने इलाज के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक बिल लिया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में 3 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने और संबंधित मरीज के इलाज संबंधित दस्तावेज की प्रमाणित छायाप्रति भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन संस्था ने निर्धारित समय में कोई जवाब नही दिया । अतः एकता अस्पताल का  कोविड 19 मरीजों का पंजीयन 10 दिनों के लिए निरस्त किया गया है।

See also  स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 10 अप्रैल से होगी शुरू : जानिए किन बच्चों को प्रवेश में मिलेगी प्राथमिकता…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।