छत्तीसगढ़ को मिले कोविशिल्ड वैक्सीन के 1.98 लाख डोज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन की बड़ी खेप पहुंची है। इस नई खेप में कोविशिल्ड वैक्सीन के 1.98 लाख डोज शामिल हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वीआर भगत ने बताया कि इस माह प्रदेश को कुल साढ़े 19 लाख से अधिक दोनों वैक्सीन के डोज प्राप्त होंगे।

इसमें से करीब 10 लाख डोज प्राप्त हो चुके हैं। प्रदेश में जारी टीकाकरण अभियान में जिलों के बेहतर प्रदर्शन व जरुरत के आधार पर वैक्सीन की सप्लाई की जा रही है। अब तक प्रदेश में 15 लाख 49 हजार 260 कोवैक्सीन आए हैं। इसके साथ ही कोविशील्ड की एक करोड़ 12 लाख से ज्यादा डोज चुकी है।

इस प्रकार दोनों मिलाकर प्रदेश को एक करोड़ 28 लाख से ज्यादा वैक्सीन मिल चुकी है। अब वैक्सीन की खेप और आने से टीकाकरण की रफ्तार और बढ़ेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।