शुभ संकेत: देश में कोरोना से बड़ी राहत, मई में पहली बार मिले सबसे कम 3.26 नए केस
image source: google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए अपना अलग ही पोर्टल बना लिया है। यह केंद्र सरकार के COWIN Portal से अलग है। इसमें इस आयु वर्ग में आने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। बता दें, स्वास्थ्य विभाग ने 18+टीकाकरण के लिए “CGTeeka” एप्स जारी कर दिया है। इस एप्स के जरिए प्रदेश के किसी भी जिले में रहने वाला व्यक्ति टीकाकरण के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकता है। साथ ही पंजीयन के आधार पर दिए गए समय एवं स्थान पर जाकर टीकाकरण करा सकता है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि इस पोर्टल की बीटा टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद शेड्यूलिंग और वैक्सीनेशन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी। यानी रजिस्टर्ड व्यक्ति पसंद के टीकाकरण केंद्र का चुनाव कर सकता है। वहीं अपनी सुविधा के अनुसार समय का भी चयन कर सकता है।

See also  प्रदेश की विद्युत प्रणाली का नहीं होगा निजीकरण, किसी भी क्षेत्र को फ्रेंचाइजी पर देने का कोई प्रस्ताव नहीं- अंकित आनंद

”CGTeeka” एप्स http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration बनाने का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण केंद्रों में लोगों को हो रही परेशानी एवं अनावश्यक भीड़ को ख़त्म करना है। इस एप्स के माध्यम से सभी अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही पूर्व में जारी निर्देशों का भी पालन टीकाकरण के लिए किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें सभी वर्ग के लिए आवश्यक दस्तावेजों को दिखाना अनिवार्य है वह भी लागू रहेगा।

पंजीयन के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा

इसके अलावा जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन अथवा इंटरनेट की सुविधा नहीं है। ऐसे लोगों के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। सभी पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालयों एवं नगर निगम मुख्यालयाें के अलावा कुछ चुनिंदा स्थानों पर बने इन हेल्प डेस्क के जरिए ऐसे लोगों का पंजीयन होगा। स्थानीय प्रशासन को हेल्प डेस्क के संबंध में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सकें।

चार अलग-अलग कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन

बता दें, इस पोर्टल में टीकाकरण के लिए बनाए गए चार अलग-अलग कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। अन्त्योदय, अन्नपूर्णा, निराश्रित और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों को इसमें अपने राशन कार्ड का विवरण भी देना होगा। फ्रंट-लाइन वर्कर्स को भी डीटेल देना होगा। शेष वर्ग को आधार अथवा किसी अन्य मान्य पहचान पत्र का विवरण साझा करना होगा।

See also  छत्तीसगढ़ में यहां करंट से नर हाथी की मौत, खेत में बिछा था तार

अभी फिलहाल राज्य सरकार एक केंद्र पर चार अलग-अलग काउंटर के जरिए यह टीका लगा रही है। इसमें अन्त्योदय, BPL, APL और फ्रंटलाइन वर्कर्स का अनुपात तय है। ऐसे में शहरी टीकाकरण केंद्रों पर भारी भीड़ हो रही है। यहां फ्रंटलाइन वर्कर्स और APL श्रेणी के लोगों की संख्या अधिक है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू होने से इस भीड़ से निजात मिल सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।