टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को 2 नए जज मिल गए हैं। नरेंद्र कुमार व्यास और नरेश कुमार चंद्रवंशी बिलासपुर हाईकोर्ट में दो नए जजों के रुप में शपथ ग्रहण करेंगे।

नरेंद्र कुमार व्यास फिलहाल वकील के तौर पर कार्यरत हैं, नरेश कुमार चंद्रवंशी अभी लॉ सेक्रेटरी हैं।

दोनों नामों पर सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मुहर लगा दी है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद दोनों जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।