रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भी कई राजघराने मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है कवर्धा का राजघराना ( कवर्धा रियासत )। कवर्धा के 12वीं पीढ़ी के राजा योगेश्वर राज सिंह के ऊपर मारपीट का आरोप लगा है। ये आरोप उन्हीं की बहन और भांजी ने लगाए हैं। योगीराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बहन और भांजी आधी रात को कोतवाली थाना पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक है। बहन और भांजी पैलेस से बाहर कहीं गई हुईं थीं। शाम को वापस आने पर राजा ने उन्हें दरवाजा से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। जिससे नाराज होकर बहन और भांजी थाने पहुंची हैं। इस मामले में एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि परिवार में आपसी विवाद हुआ है। फिलहाल सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच में जो भी बात सामने आएगी, उसके हिसाब से कार्रवाई करेंगे।

मामा राजा योगेश्वर राज सिंह ने मेंटल हैरेसमेंट किया: भांजी

योगीराज की भांजी ने मीडिया में बयान दिया है कि उनके मामा राजा योगेश्वर राज सिंह ने मेंटल हैरेसमेंट किया है। चेस्ट पर हाथ लगाकार धक्का दिया। हमें घसीटा जिससे हमारे कपड़े भी फट गए। उन्होंने हमें धमकी दी महल से निकल जाओ, वरना खून खराबा हो सकता है। उनका कहना है कि नानी के निधन के बाद हम पैलेस आए थे, लेकिन मामा सुबह से घर से बाहर जाने की बात कह रहे हैं।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल की हायर सेकण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षाएं 16 मार्च से, यहां चेक करें टाइम टेबल

मामा ने हमें घसीटा है, कपड़े भी फाड़ दिए

उन्होंने आगे कहा कि मेरे माता-पिता को रायपुर में डॉक्टर को दिखाने के लिए जाना था। इसलिए वो हमें महल में छोड़कर जाने की बात कह रहे थे, जिस पर मामा ने कहा कि सामान ले जाओ, वापस मत आना, बेटी को यहां छोड़ोगे, तो खून खराबा भी हो सकता है। आज शाम हम शॉपिंग करने गए थे। वापस आए, तो मामा गेट से हमें बाहर निकालने लगे। मामा ने हमें घसीटा है, कपड़े भी फाड़ दिए हैं। उन्होंने मांग की है कि मामा योगेश्वर राज सिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।