सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुरक्षाबलों को लावारिस हालत में सूटकेस पड़ा मिला। सुरक्षाबलों को सूटकेस में IED विस्फोटक होने का संदेह था, किन्तु जैसे ही जवानों ने सूटकेस खोला तो उसमें 4 किलो गांजा निकला।

जवानों ने कब्जे में लिया सूटकेस

फिलहाल, जवानों ने गांजा बरामद कर सूटकेस को कब्जे में ले लिया है। मामले की विस्तृत जानकारी सामने आने बाकी है।

पुलिस के डर से तस्कर फेंक कर भाग निकला

इधर, आशंका जताई जा रही है कि पुलिस डर से कोई तस्कर फेंक कर भाग गया। जानकारी के मुताबिक, एर्राबोर के दरभागुड़ा इलाके में बुधवार दोपहर एक लावारिस सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोंटा SDOP कृष्णा पटेल और CRPF 228वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे। बम स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। जब सूटकेस खोला गया तो उसमें गांजे के पैकेट भरे थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।