ग्रामीण कृषि
महिला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर गिरी निलंबन की गाज

कोरिया। छत्तीसगढ़ में कोरिया के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर निलंबन की गाज गिरी है. कलेक्टर एस एन राठौर ने श्रीमती अरूंधती राज, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना और शासकीय कार्य में अनियमिता तथा लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने छत्तीगसढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम-9 (1) (क) के प्रावधानों के तहत यह कार्यवाही की है.

निलंबन अवधि में श्रीमती अरूंधती राज का मुख्यालय कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी खड़गवां जिला कोरिया निर्धारित किया गया है। श्रीमती राज को निलंबन अवधि में निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

See also  H-1B Visa : H-1B वीजा नियम सिर्फ नए आवेदनों पर लागू, US ने भारत को दी सफाई…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।