रायपुर। जिला प्रशासन ने इस बार रविवार को अब पूर्ण लॉकडाउन हटाने की तैयारी की है। इसके लिए शुक्रवार तक नई गाइड लाइन जारी हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार के अनलॉक फोर की गाइड लाइन आने के बाद प्रदेश में अब रेस्टोरेंट बार और क्लब खोलने की अनुमति मिल गई है। आदेश आने के बाद मंगलवार को रायपुर में 19 बार और 03 क्लब खोले गए हैं।

हालांकि जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार बार और क्लब में हैंड वॉश, फेस मास्क और भीतर जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि प्रशासन ने एफएल तीन होटल बार, एफएल तीन शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट बार, एफएल स्टार आदि को शुरू करने की इजाजत दे दी है। प्रशासन के निर्देश के मुताबिक इन जगहों में कैपेसिटी की तुलना में आधे लोगों को ही बैठाया जा सकेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CG Politics: दिल्ली में बृजमोहन के घर डिनर पालिटिक्स, सीएम.. डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ के सभी नेता जुटे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।