रायपुर/नई दिल्ली। Chhattisgarh Weather Forecast उत्तर भारत के मैदानी और गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 3 फरवरी से हवाओं का रुख बदलने से बुधवार से छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदल सकता है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश के साथ पारा और नीचे जाने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कुछ भागों, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 और 6 फरवरी को गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले मौसम विभाग ने जनवरी की बारिश के बाद अब फरवरी में भी अच्छी बरसात की आशंका जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में बढ़ने आई तब्दीली

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है। इन दिनों देश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्‍तर भारत से चली शीतलहर की चपेट में मध्‍य भारत सहित अन्‍य क्षेत्रों के भी राज्‍य हैं। इस ठंड के बीच कहीं-कहीं पर बारिश का अनुमान है जो कि मुसीबत पैदा करेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में लापरवाह ठेकेदारों की खैर नहीं! PWD सचिव ने दिए ब्लैक-लिस्ट करने के कड़े निर्देश

मौसम के जानकारों ने चेताया है कि अभी इस जानलेवा ठंड से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है। फरवरी के शुरुआती तीन से चार दिनों तक इसी तरह मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।