मौसम अपडेट: राजधानी का मौसम बदला, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम अपडेट: राजधानी का मौसम बदला, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह से ठंड और कुछ इलाकों मे बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रायपुर सहित प्रदेश के कुछ स्थानों में अगले दो दिनों तक गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश के कई कई हिस्सों में देर शाम को बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिली है। जशपुर में भी आज शाम बर्फबारी हुई हैं,वहीं राजधानी रायपुर में भी दोपहर में धूप निकलने के बाद शाम में अचानक से बारिश शुरू हो गई है। बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है।

वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सरगुजा के अंम्बिकापुर में 11.0 डिग्री दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान जगदलपुर व दुर्ग में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं माना एयरपोर्ट 28.0, बिलासपुर 27.4, पेंड्रा रोड 25.2, अम्बिकापुर 25.0, जगदलपुर 30.2, दुर्ग 30.2 राजनांदगांव 27.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

See also  ब्रेकिंग महाराष्ट्र: शिवसेना के अब्दुल सत्तार के बाद मंत्री नहीं बनने पर कांग्रेस MLA ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।