Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, विभाग ने जारी किया अलर्ट

टीआरपी डेस्क। प्रदेश के कई हिस्सों में कल से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रायपुर में कल शाम साढ़े 8 बजे तक 41 मिली मीटर की बारिश हुई। वहीं जगदलपुर में 21 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्के और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े: Weather Alert : छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेंगे बादल, रायपुर सहित इन जिलों में तेज बारिश के आसार

वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य क्षेत्र में एक सिस्टम बना हुआ है। जिसके कारण से बारिश के साथ गरज चमक के साथ छींटे पडेंगी। वहीं एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। भारी वर्षा का प्रमुख दक्षिण छत्तीसगढ़ होगा। रायपुर में करीब 4 घंटे हुई बारिश से शहर के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई।

यह भी पढ़े: Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जोरदर बारिश के साथ गाज गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

See also  दो विषय में फेल विद्यार्थियों को भी मिले पूरक परीक्षा देने का मौका, NSUI ने की मांग

वहीं रायपुर नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी। रायपुर के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। इसमें पंडरी, मौदहापारा, टिकरापारा, संजय नगर, जलविहार, आनंद नगर, पुलिस लाइन, लक्ष्मी नगर, गीता नगर, न्यू राजेंद्रनगर जैसे पॉश इलाकों में भी पानी भर गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।