मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया भिलाई-चरौदा निगम में ट्रांसपोर्ट नगर व गौरवपथ का भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग जिले के नगर निगम भिलाई, दुर्ग एवं भिलाई-चरौदा में 114.42 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने भिलाई-चरौदा निगम में ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन किया, इसका निर्माण 56 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इसके बनने से ट्रांसपोर्टर्स को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने भिलाई-चरौदा निगम में गौरवपथ के कार्य का भूमिपूजन किया। इसकी लागत 16.19 करोड़ है।

सीएम ने नगर निगम भिलाई में 18.64 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन तथा 2 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने नगर निगम दुर्ग के अंतर्गत 14 वें वित्त आयोग मद से 19.38 करोड़ रुपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…
See also  Holi celebration in Raipur : कल आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, कई कारोबारी और सियासत से जुड़े चेहरे ने लगाए ठुमके

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।