रायपुर। Chief Minister Bhupesh Baghel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से महाराष्ट्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे साई बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल शिरडी पहुँचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.20 बजे अमृतवाहिनी इंजीनियरिंग कॉलेज संगमनेर हेलीपैड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा 12.50 बजे मालपानी लॉन संगमनेर पहुंचकर जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के बाद 3.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शिरडी सांई बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे शिरडी के साईं बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर 6 बजे नागपुर के डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल आएंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।