रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईपीएस कॉन्क्लेव में पुलिस अधिकारियों से विजन 2020 शेयर किया।

उन्होंने प्रदेश की मौजूदा चुनौतियों की बात करते हुए कहा कि अपराध में और कमी आने की बात कही,

जिससे आम जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।

 

 

 

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इसमें पूरे प्रदेश के आईपीएस अधिकारी उपस्थित हुए। पहली बार इस तरह का

आयोजन हुआ है। किस प्रकार से पुलिसिंग होनी चाहिए उसके बारे में भी चर्चा हुई और हमारे सामने जो चुनौतियां

हैं वह सब जानते हैं। अभी जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ पुलिस ने काम किया है वह किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 प्रतिशत नक्सली घटना में कमी आई है। 48% आम नागरिक की मौत होती है उसमें कमी

आई है। हमारे जो जवान शहीद होते थे, उसमें 60% की कमी आई है।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव

See also  ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ सरकार के एक और मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में दी जानकारी

आरपी मंडल, डीजीपी डीएम अवस्थी के अलावा सभी रेंज के आईजी, जिलों के एसपी और सभी पुलिस इकाई

प्रमुख मौजूद थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।