रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel)  मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बनाए गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह कार्यकाल 7 जुलाई 2019 से आगामी एक साल तक के लिए होगा। भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs Government of India) के अन्तर्राज्य परिषद सचिवालय द्वारा इसकी सूचना जारी कर दी गई है।

आपको बता दें कि राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत उत्तर, मध्य, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया है। वर्तमान में मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अलावा उत्तप्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश राज्य शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री सभी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष होते है। प्रत्येक क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्य के मुख्यमंत्री को रोटेशन में परिषद का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। जिनका कार्यकाल एक वर्ष का होता है।

वर्तमान में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष थे जिनका कार्यकाल बीते 6 जुलाई को समाप्त हो गया है। भपूूेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) अब मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष होंगे। क्षेत्रीय परिषदें संबंधित क्षेत्रों के संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ ही अंतर राज्यीय समस्याओं को हल करने में परिषद में शामिल राज्यों के बीच और केन्द्र के साथ स्वस्थ्य वातावरण निर्माण में एक उच्च स्तरीय सलाहकार मंच स्थापित करता है।

See also  देश और दुनिया में हो रही तारीफ के चलते गौठान देखने खिंचे चले आए सीएम अशोक गहलोत

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।