रायपुर। (Chief Minister Bhupesh Baghel) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के जामगांव में स्थित आंगनबाड़ी भवन में बच्चों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों से ब्लैकबार्ड लिखकर कई सवाल पूछे। बच्चों के सही जवाब देने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शाबाशी भी दी।

दरअसल मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। इस उत्साहपूर्ण महौल में मुख्यमंत्री ने बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे और पढ़ने के लिए पुस्तक और अन्य पठन सामग्री प्रदान किये।

इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने आंगनबाड़ी भवन में बने बोर्ड पर बच्चे सबसे अच्छे लिखकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने जामगांव में महिला स्वसहायता समूह के द्वारा बने उत्पादों का निरीक्षण कर उसकी जानकारी भी ली।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।