कोरोना काल में माता-पिता खो चुके बच्चों की फीस की जाएगी माफ, प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन का बड़ा फैसला
IMAGE SOURCE : GOOGLE

टीआरपी डेस्क। कोरोना काल में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके अनुसार, जिन बच्चों के माता या पिता की कोरोना से मृत्यु हो गयी है। स्कूल की ओर से उनकी फीस माफ की जाएगी।

वहीं प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि घर के मुखिया खो चुके परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कई परिवार स्कूल की फीस अदा करने की स्थिति में भी नहीं हैं। ऐसे बच्चों को आरटीई के दायरे में लाने की भी अपील है।

प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा ऐसे बच्चों की जानकारी मांगी गई है। परिजन चाहें तो सीधे 9993699665 पर कॉल करके भी सूचित कर सकते हैं। बहरहाल निजी स्कूल मैनेजमेंट के इस फैसले से खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहे परिवारों को राहत जरुर मिलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।