शराब दुकान में चोरो का डाका...मुंह पर कपड़ा बांध पहले गार्ड को बनाया बंधक, फिर तिजोरी लेकर भागे बदमाश
शराब दुकान में चोरो का डाका...मुंह पर कपड़ा बांध पहले गार्ड को बनाया बंधक, फिर तिजोरी लेकर भागे बदमाश

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बदमाशों ने एक देशी शराब की दुकान में सोमवार देर रात डकैती डाल दी। हाथों में तलवार, चाकू और अन्य हथियार लेकर पहुंचे बदमाशों ने दुकान के गार्डों को पहले बंधक बना लिया।

दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी तिजोरी लेकर भागे चोर

इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर रुपयों से भरी तिजोरी ही लेकर भाग गए। तिजोरी में करीब 6 लाख रुपए बताए जा रहे हैं। वारदात से पहले बदमाशों ने शराब भट्‌टी का बिजली कनेक्शन भी काट दिया था। वारदात मगरलोड थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी लगते ही धमतरी एसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, मगरलोड में देशी शराब की दुकान में सोमवार देर रात करीब 1.30 बजे 7 से 8 बदमाशों ने धावा बोल दिया। इससे पहले बदमाशों ने दुकान के बिजली कनेक्शन भी काट दिया। इस दौरान दुकान में दो गार्ड ड्यूटी पर थे। मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथों में तलवार, चाकू लिए बदमाशों ने दोनों गार्ड को बंधक बना लिया और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी तिजोरी लेकर भाग गए।

See also  CG Politics : आज भाजपा की बड़ी बैठक, प्रदेशभर से जुटेंगे नेता, इन मुद्दों पर कर सकते है मंथन

बिजली सप्लाई बंद होने से CCTV की नजर में नहीं आ सके बदमाश

इस घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली। इसके बाद मौके पर SP सहित अन्य अफसर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दुकान में लगी तिजोरी में एक दिन की शराब बिक्री की रकम रखी थी। इसे 5.81 लाख रुपए बताया जा रहा है। बिजली सप्लाई बंद होने के चलते दुकान में लगे CCTV में संभवत: वारदात रिकार्ड नहीं हो सकी है। पुलिस ने गार्डों से पूछताछ की है, लेकिन उनके बयान स्पष्ट नहीं है।

घटना रात लगभग 1ः30 के आसपास की बताई जा रही है। 6 से 8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने मौके पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों को एक कमरे में बंद कर लूटपाट शुरु कर दिये। बताया जा रहा है कि चोरों ने सबसे पहले शराब भट्टी का बिजली कनेक्शन काटा, उसके बाद छेनी हथौड़ी से ताला को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।