बोले सीएम अरविंद केजरीवाल, राशन माफिया की मदद करना चाहती है केंद्र सरकार
image source : google

टीआरपी डेस्क। दिल्ली में केजरीवाल सरकार हर घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप योजना पर रोक लगाकर राशन माफिया की मदद करना चाह रहे हैं। यह ठीक नहीं है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर अगर आप राशन माफिया के साथ खड़े होंगे, तो गरीबों का साथ कौन देगा? केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर इस देश में पिज्जा-बर्गर और स्मार्टफोन की होम डिलीवरी हो सकती है, तो फिर राशन की क्यों नहीं? पढ़ें केजरीवाल के संबोधन की अहम बातें

हम केंद्र से कोई विवाद नहीं चाहते

दिल्ली में अगले हफ्ते से घर-घर राशन पहुंचाने की सारी तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन आपने अचानक इसे क्यों रोक दिया? PM सर, इस स्कीम के लिए राज्य सरकार सक्षम है और हम केंद्र से कोई विवाद नहीं चाहते। हमें गरीबों के लिए काम करने दीजिए।

See also  अबूझमाड़ की अबूझ पहेली को बूझने की कोशिश करेगा IIT रुड़की

हमने नाम भी बदल दिया

हमने इसका नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना रखा था। आपने तब कहा कि योजना में मुख्यमंत्री नाम नहीं आ सकता। हमने आपकी बात मानकर नाम हटा दिया। अब आपने हमारी योजना यह कहते हुए खारिज कर दी कि हमने केंद्र से अनुमति नहीं ली है।

कोर्ट में आपत्ति नहीं तो अब क्यों रोक रहे

केंद्र ने कोर्ट में हमारी योजना के खिलाफ आपत्ति नहीं की, तो इसे अब क्यों खारिज किया जा रहा है? कई गरीब लोगों की नौकरी जा चुकी है। लोग बाहर नहीं जाना चाहते, इसलिए हम घर-घर राशन भेजना चाहते हैं। कानूनन हमें केंद्र से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। फिर भी हमने आपको चिट्‌ठी लिखी। अब अगर आप इसे रोक देंगे, तो 70 लाख उन गरीबों का क्या होगा।

दुनिया से कहूंगा कि मोदी जी ने योजना लागू की

केंद्र सरकार के अधिकारी कह रहे हैं कि ये राशन केंद्र का है तो दिल्ली क्रेडिट क्यों ले? मैं क्रेडिट नहीं ले रहा हूं, प्लीज लागू कर दीजिए। दुनिया से कहूंगा कि मोदी जी ने योजना लागू की। ये राशन न आम आदमी पार्टी का है, न भाजपा का। ये राशन तो इस देश के लोगों का है और इस राशन की चोरी रोकने की जिम्मेदारी हम दोनों की है।

See also  Stock Market : निवेशकों के जश्न पर लगा विराम! गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत...

हम सब आपस में लड़ेंगे तो कोरोना से कैसे जीतेंगे

इस वक्त देश बहुत भारी संकट से गुजर रहा है। ये वक्त एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मदद करने का है। ये वक्त एक-दूसरे से झगड़ने का नहीं है। आप ममता दीदी से झगड़ रहे हैं। झारखंड सरकार से झगड़ रहे हैं। आप लक्षद्वीप के लोगों से झगड़ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार से लड़ रहे हैं। दिल्ली के लोगों से लड़ रहे हैं। किसानों से लड़ रहे हैं। ऐसे देश कैसे चलेगा? हम सब आपके ही हैं। हम सब भारतवासी हैं। ऐसे में हम सब आपस में लड़ेंगे तो कोरोना से कैसे जीतेंगे?

72 लाख लोगों के घरों तक पहुंचना है राशन

15 मई को अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट की बैठक ली थी, जिसमें मुफ्त राशन योजना को लेकर फैसला किया गया। 18 मई को खुद केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सरकार 72 लाख लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएगी। इसके तहत हर परिवार को 10 किलो राशन मुफ्त दिया जाना है।

See also  माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 की मौत 14 जख्मी, नए साल पर भारी संख्या में जुटे थे श्रद्धालु
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।