रायपुर। तीन माह पहले यहां शुरुआत करने आया था, तब से आज यहां काफी कुछ बदल गया है। आप लोगों की मेहनत से यह गौठान बेहतर बना है। आज एक मुख्यमंत्री गौठान को देखने आए है जल्द ही सभी राज्यो के मुख्यमंत्री यहां आएंगे। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने वनचरौदा में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कही।

शुक्रवार को रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक के ग्राम वनचरौदा स्थित गौठान का निरीक्षण करने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) राजधानी पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री शिव डहरिया, विधायक धनेंद्र साहू भी उनके साथ गौठान पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पता चल रहा है कि गोबर की भी कीमत है। इस काम के लिए आपको सरकार सिर्फ सहायता कर सकती है। मगर इसे चलाने की जिम्मेदारी आप की है।

See also  रायपुर-दुर्ग के कारोबारी, बिल्डरों के ठिकानों पर अभी भी डटी हुई हैं आईटी की टीम

यही असली ग्राम स्वराज्य है, इसकी कल्पना गांधी जी ने की थी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सम्मेलन में कहा कि मुझे बहुत खुशी है सरकार बनते ही भूपेश बघेल ने दिल्ली में कहा कि हमने गौठान का नया प्रयोग किया है। मेरी इच्छा हुई कि खुद जाकर देखूं। आज वो सौभाग्य मिला, महात्मा गांधी की कल्पना थी कि गांवों में विकास हो। वो कहते थे रोजगार तब मिलेगा, जब गांव में कुटीर उद्योग लगेगा। यही असली ग्राम स्वराज्य है, इसकी कल्पना गांधी जी ने की थी। हमारे दो मंत्रियों ने मिलकर यह प्रयोग को देखा है। आज देखकर लगा हम भी इस काम को कर सकते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।