राहुल गांधी से मिलने पहुंचे सीएम बघेल... टीएस सिंहदेव ने कहा मुझे मिलने का कोई समय नहीं मिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम के समर्थन में छत्तीसगढ़ से विधायक दल भी दिल्ली में डेरा डाले हुए है। खबर है कि सीएम भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ प्रभारी से काफी देर तक चर्चा हुई। इसके बाद वे राहुल गांधी से मुलाकात करने निकल चुके हैं।

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के विधायकों का जमावड़ा

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार सुरक्षित है। 70 से ज्यादा विधायक है। मुझे बुलाया गया है इसलिए दिल्ली पहुंचा हूं। सीएम भूपेश बघेल के साथ ही करीब 50 विधायक दिल्ली में जुट गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पहले ही दिल्ली में मौजूद हैं।

मुझे मिलने का कोई समय नहीं मिला है: टी एस सिंहदेव

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में उपजे विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दिल्ली में डटे हुए हैं। मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल और उनकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद भूपेश रायपुर लौट आए थे, लेकिन सिंहदेव दिल्ली में ही डटे रहे। सिंहदेव ने कहा है कि उन्हें मुलाकात का कोई समय नहीं मिला है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।