टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार से तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। इस दौरान वे बस्तर को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे और गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण भी करेंगे। इस बार गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जगदलपुर में होगा। इसी के साथ ही कोंडागांव में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

ग्राम किलेपाल में जन सभा

CM सबसे पहले बास्तानार विकासखंड के ग्राम किलेपाल में जन सभा करेंगे। वहां से अपराह्न 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और लाला जगदलपुरी ई-ग्रंथालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद बस्तर साहित्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निरीक्षण पर जाएंगे और शाम 7 बजे से स्थानीय विश्राम भवन में समाज और संगठन प्रमुखों, जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

ध्वजारोहण के बाद नौकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ

CM बघेल 26 जनवरी को सुबह 9 बजे लालबाग मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। फिर शहीद जवान परिसर में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद दलपत सागर में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। वहां से CM बकावंड विकासखंड के ग्राम मंगनार जाएंगे और गौठान का अवलोकन व महिला स्व सहायता समूह से चर्चा करेंगे।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी दिखाने लगी तेवर, राजनांदगांव सबसे गरम,राजधानी में 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा

दौरे में अंग्रेजी स्कूलों और गौठानों पर खास फोकस रहेगा

मुख्यमंत्री 26 जनवरी को ही कोंडागांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद शिल्प नगरी कोंडागांव और बंधा तालाब का लोकार्पण करेंगे। उसी दिन शाम को नवीन विश्राम गृह में विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और युवा प्रतिनिधि मंडल भेंट व चर्चा होगी। अगले दिन CM बघेल उड़ान आजीविका केंद्र का मुआयना करने के बाद बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम कोंगेरा में गौठान के निरीक्षण के बाद जन सभा करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।