रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव का दिल का निधन दौरा पड़ने से हो गया है। वे उपचार के लिए हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती थे। मोहन राव का पार्थिव शरीर आज शाम तक रायपुर पहुंचेगा। जिसके बाद कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक वक्त किया है।

परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें

‘छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव जी के निधन की दुखद सूचना मिली। उनसे दशकों का आत्मीय रिश्ता रहा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें’।

मोहन राव जी की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा

‘छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. पत्रकारिता जगत के लिए मोहन राव जी की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

See also  CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक जारी, नया अध्यक्ष बनाए जाने पर हो सकता है फैसला

वरिष्ठ पत्रकार मोहन राव का पत्रकारिता जीवन नवभारत और पायनियर के नाम रहा। अंतिम समय में वे दैनिक पायनियर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। नवभारत समाचार पत्र में करीब 30 सालों तक बतौर वरिष्ठ पत्रकार काम किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।