रायपुर। (Vijay Dashami) राजधानी के रावणभाटा मैदान में विजय दशमी के पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांकेतिक तौर पर रावण दहन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस पर्व को हर साल इसलिए ही मनाया जाता है कि हम अपनी,अपने समाज की,आसपास की बुराई को समाप्त कर लें। बुराईयों को नष्ट किए बिना जीवन का लक्ष्य प्राप्त नहीं होगा।

सीएम ने आगे कहा कि हमारे समाज में हमारे आसपास में और खुद हममें कई बुराई है उसे समाप्त करें रावण असत्य का प्रतीक है अहंकार का प्रतीक है। इसे नाश करना होगा, जब तक हम इस अहंकार का नाश नहीं करेंगे, तब तक हमें जीवन का लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पाएगा।

कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ सतर्कता बनाएं रखें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है इसलिए नियमों का पालन करें मास्क पहने और दूरी बनाकर रखें इस से हम अपने परिवार को समाज को देश-विदेश को बचा सकेंगे हमें नियमों का पालन कड़ाई से करना है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।