रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र और हिंदी फिल्मों के मशहूर खलनायक रंजीत से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने दोनों अभिनेताओं को पुष्प गुच्छ देकर राजधानी रायपुर में स्वागत किया।

दरअसल यह इत्तेफाक ही है कि सूबे के मुखिया भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और एमपी-यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवानी के लिए।

लेकिन अचानक उनका आमना-सामना गुजरे जमाने के सुपर स्टार बाॅलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र और सुपर विलेन रंजीत से हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों ही फिल्म स्टार का स्वागत किया। दरअसल धर्मेंद्र और रंजीत निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  Sanjay Kapoor's inheritance : करिश्मा कपूर के बच्चों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, ₹30,000 करोड़ की विरासत पर जंग तेज…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।