रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाईन इलाके में आज दोपहर धमतरी जिले के एक युवक ने अपने ऊपर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिससे वह झुलस गया और उपचार हेतु उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ चिकित्सक युवक का उपचार कर रहे है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी को भी भावावेश में आकर ऐसा नकारात्मक कदम नहीं उठाना चाहिए ।

राज्य सरकार ने कोरोना संकट के इस काल में भी पूरे राज्य में रोजगार देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने घायल हरदेव सिन्हा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। परिवार वालों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के ग्राम तेलीनसत्ती निवासी 27 वर्षीय हरदेव सिन्हा पिछले 2 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी ने इस युवक के संबंध में बताया कि हरदेव अपने घर में माता-पिता और तीन भाई के साथ रहता है। पत्नी मजदूरी का काम करती है और उसकी दो बेटीयां हैं जिनकी उम्र 6 वर्ष और 3 वर्ष हैं। हरदेव का छोटा भाई भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है जिसने विवाह नही किया है और घर पर ही रहता है। बड़ा भाई धमतरी के गैरेज में काम करते है और पिता बुजुर्गं होने के कारण घर पर ही रहते हैं। हरदेव सिन्हा की गावं में दो एकड़ कृषि भूमि है और वह 9वीं तक पढ़ाई किया है। हरदेव सिन्हा का रोजगार गारंटी में जॉब कार्ड है और पिछले माह उसने 11 दिन का कार्य भी किया है। उसके परिवार के लोगों ने 21 दिन काम किए हैं। हरदेव सिन्हा ने ग्राम पंचायत तेलीनसत्ती में यूट्यूब में पिक्चर बनाने की अनुमति का भी आवेदन दिया था।

See also  CG NEWS : पुलिस बन कर सेल्समैन से डकैती के मामले में बड़ा खुलासा, पुराना ड्राइवर ही निकला लूट का मास्टर माइंड

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।