रायपुर। राज्य सरकार ने ट्रेन और प्लेन के संचालन को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। इस खत में राज्य की तरफ से कुछ अहम सुझाव दिए गए हैं। यह पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखे हैं। उन्होंने ट्रेन या प्लेन से आने वाले लोगों की पूरी जानकारी मांगी। यह भी कहा गया है कि बाहर से आने वालों को क्वारैंटाइन में रहने के अनिवार्य नियम का पालन करना होगा। बता दें कि 1 जून से देश में 200 ट्रेन और 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू किए जाने की चर्चा है।


यात्रियों की पूरी जानकारी मिले, क्वारैंटाइन में रहना हो अनिवार्य


ट्रेन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से रेल मंत्री पियूष गोयल से मांग की गई है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन की तरह प्वाइंट टू प्वाइंट ट्रेन चलाई जाए, अधिकतम दो स्टॉपेज रखे जाएं, मानवीय आधार पर सभी श्रेणी के किराए में रियायत दी जाए। फ्लाइट्स को लेकर सरकार की तरफ से कहा गया है कि इनसे आने वाले लोग सरकार के बनाए क्वारैंटाइन सेंटर या पेड क्वारैंटाइन सेंटर में ही 14 दिनों तक रहें। साथ ही हर फ्लाइट की डीटेल दी जाए।

See also  छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव: 19 जिलों में कांग्रेस 8 जिला पंचायतों में भाजपा की गांव सरकार, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।